पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए जा रहे लोकार्पण अभियान के तहत वार्ड संख्या आठ में विद्या मंदिर चौराहे से आवास विकास चौराहे तक यशवंतरी मंदिर मार्ग का लोकार्पण किया गया। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने शिलापट का अनावरण कर सड़क का शुभारंभ किया। लंबे समय से खराब मार्ग के कारण हो रही दिक्कतें हो रही थीं। वहीं नवरात्रि पर्व पर यहां आने वाले श्रद्वालुओं को भी परेशानी होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि होली के बाद चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही है। यशवंतरी देवी मंदिर में नवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मार्ग का निर्माण समय से पूरा कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...