देहरादून। हिन्दुस्तान, मार्च 20 -- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल चैत्र नवरात्रों पर हो सकता है। ऐसे में भाजपा के संभावित मंत्री दावेदारों का इंतजार बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार को दिल्ली से वापस लौट सकते हैं। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की जल्द अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री के विवादित बयान देने पर भाजपा हाईकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया था। इसके बाद प्रेमचंद ने 16 मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले माना जा रहा था कि कैबिनेट विस्तार सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के आसपास हो सकता है, लेकिन फिलहाल यह इंतजार बढ़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान भी नवरात्र के मौके पर कैबिनेट विस्तार के पक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.