मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता । नवरात्र मेला में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध दूध, दही और मक्खन की कमी नहीं रहेगी। पराग डेयरी ने मेला क्षेत्र में डेढ़ दर्जन स्थानों पर दुकान खोलने का फैसला किया है। पराग डेयरी विंध्याचल के विभिन्न स्थानों के साथ ही अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों के पास भी दूध,दही और मक्खन की दुकानें खोलेगा। इन दुकानों से श्रद्धालु अपने मनपसंद की वस्तुएं 24 घंटे खरीद सकेंगे। वहीं इससे नवरात्र मेला के दौरान दूध, दही और मक्खन के दाम को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रहते है। मां का दर्शन पूजन करने के बाद फलहार के लिए श्रद्धालु दूध, दही और मक्खन आदि का उपयोग करते है। श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.