मिर्जापुर, मार्च 29 -- विंध्याचल। शनिवार की मध्य रात्रि से शुरू हुए नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मां का कपाट प्रतिदिन बीस घंटे खुला रहेगा। वांसतिक नवरात्र के दौरान मंगला आरती सुबह चार बजे भोर से पांच बजे के स्थान पर अब तीन बजे से चार बजे होगी। वहीं दोपहर में राजश्री आरती दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे की बजाय 12 बजे से एक बजे के बीच होगी। शाम को संध्या आरती 7:15 से 8:15 के स्थान पर 7:00 से 8:00 बजे होगी। वही बड़ी आरती के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बड़ी आरती रात 9:30 से 10:30 के बीच होगी। इसके बाद पूरी रात मां का दर्शन पूजन चलता रहेगा। इस आशय की जानकारी पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.