मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले फलाहार महंगा हो गया है। नवरात्र के दौरान अधिकांश श्रद्धालु दस दिनों तक फलाहार पर रहते हैं। फलाहार में सबसे अधिक ड्राई फ्रूट की मांग रहती है। इसकी कीमत में उछाल से श्रद्धालुओं को महंगाई का समाना करना पड़ेगा। कंपनीबाग में रविवार को ड्राई फ्रूट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही थी, पर कीमत सुनकर लोग सहम जा रहे थे। वर्तमान में मूंगफली को छोड़कर अन्य ड्राई फ्रूट की कीमत 400 से 1800 सौ रुपये के बीच है। इस कारण लोग सीमित मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। विक्रेता राहुल गुप्ता ने बताया कि मौसम की मार से इस बार सूखे मेवे की कीमत में उछाल है। विक्रेता कन्हाई गुप्ता ने बताया कि कश्मीर में भूस्खलन व बादल फटने से अखरोट की फसल तबाह हुई है। वहीं, नासिक में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.