रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र पर इस बार रुद्रपुर के प्रमुख मंदिर आकर्षक रोशनी से जगमगाएंगे। मेयर विकास शर्मा के निर्देश पर मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही आकर्षक लाइटों से शहर के सभी मंदिरों को रोशन किया जाएगा। रविवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के लिए इस बार नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस बार चैत्र नवरात्र पर शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक रूप में सजाया जाएगा। मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही आकर्षक लाइटें भी लगाई जाएंगी। नगर में स्थित अटरिया माता मंदिर, पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर, गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर, रम्पुरा स्थित 84 घंटा मंदिर, सिडकुल स्थित वन शक्ति मंदिर, शैलजा कॉलोनी स्थित नीलकण्ठ मंदिर और आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर के अंदर और बाहर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.