बिजनौर, अप्रैल 5 -- श्री सांई सेवा संघ की ओर से आयोजित नवरात्र महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्ति मय बना दिया। मोहल्ला खातियान स्थित चवन्नी वालों के चौराहे के निकट श्री सांई सेवा धाम पर आयोजित महोत्सव में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप में दुर्गा चालीसा का पाठ किया। पारंपरिक जयकारों से कार्यक्रम स्थल भक्ति मय बना दिया। सामूहिक भजन उच्चारण कार्यक्रम में गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सुषमा रस्तोगी, शशि शर्मा, सुनीता गोस्वामी, पुष्पा सैनी, यमुना देवी, ज्योति सैनी, सार्थक रस्तौगी, सारिका भटनागर, कल्पना जैन रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं सप्तमी का व्रत होने के कारण चौलाई के लड्डू व फलों के प्रसाद का वितरण कर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.