सहारनपुर, सितम्बर 24 -- शारदीय नवरात्र के तीसरें दिन मां जगदंबा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। बुधवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में नवरात्र के तीसरें दिन श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने बताया मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है...