मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के प्रशासन के निर्देश के विपरीत पूरे नवरात्र शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। गुरुवार को दशहरे के मौके पर भी बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। जगह-जगह तार टूटे, एक जगह पेड़ में आग लग गई। हरे पेड़ से तार टकरा रहा था। रात में कहीं फाल्ट पकड़ में नहीं आ सका। मुशहरी फीडर में फाल्ट ने रुलाया। अष्टमी की रात लगभग 10 बजे मुशहरी फीडर ब्रेकडाउन हो गया। विभाग के जवाबदेह पदाधिकारी रात दो बजे तक फाल्ट ढूंढते रहे। पूरी रात बिजली आने के इंतजार में गुजर गई। इस तरह पूरा इलाका उस रात अंधेरे में डूबा रहा। सुबह में जब कन्हौली चर्च के पास चिंगारी निकलती हुई दिखाई पड़ी तो आठ बजे के लगभग फाल्ट दूर हो सका। इसके चलते पूरे इलाके में हाहाकार मचा रहा। बिजली गुल रहने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.