विकासनगर, सितम्बर 20 -- बजरंग दल और विहिप ने नवरात्र तक मीट की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने की मांग की है। उनका कहना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना होती है। ऐसे में मांस की बिक्री न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित करती है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्र पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं। मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। ऐसे समय में क्षेत्र में खुलेआम मीट की बिक्री होना हिन्दू समाज के लिए पीड़ा का विषय है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवधि में मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता तो संगठन आंदोलन के लिए बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.