कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज, गुगरापुर,संवाददाता। नवरात्र पर्व पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है। इस बार बाजारों में सूखे मेवों समेत फलों और व्रत के खाद्य पदार्थों में खाने-पीने के सामान के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से व्रत रखने वाले लोग अगर फल खाने का बजट बनाए हुए हैं तो उन्हे जेब का बजट देखकर चलना पड़ रहा है। नवरात्र के अवसर पर व्रत की थाली पर महंगाई का वार पड़ा है। व्रत वाली चीजों के दाम पहले की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। किराना दुकानदार दुकानदार सुरेश चंद्र गुप्ता के अनुसार सूखे मेवों के दामों में भी तेजी हो गई है सिंघाड़े का आटा, कूटू का आटा, मखाना, काजू, मूंगफली और साबूदाना के दामों में तेजी आई है। वहीं नवरात्र पर्व पर फलों के दामों पर भी महंगाई की मार शुरू हो गई। दूसरी तरफ दुकानदार गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी फलों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.