बक्सर, सितम्बर 26 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का मंचन किया गया। साथ ही नन्ही कन्याओं का पूजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि के अवसर पर गरबा, घूमर, भाषण, मां जगदंबा के जागरण गीतों पर नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सभी को नवरात्र की शुभकामना देते हुए कहा कि नवरात्र का समय देवी का पूजन कर शक्ति वर्धन व संचय करने का है। इसके लिए दृढ़ निश्चय परम आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.