औरंगाबाद, सितम्बर 29 -- दशहरा और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड और बिहार प्रशासन ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया। रविवार को झारखंड प्रदेश के हरिहरगंज और बिहार प्रदेश के महाराजगंज के शहरी व संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों और पुलिस बलों ने मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इसमें औरंगाबाद एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ-1 संजय पांडेय, कुटुंबा बीडीओ आदर्श कुमार नंदा, सीओ चंद्रप्रकाश, कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम और अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज शामिल रहे। मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.