मुरादाबाद, मार्च 29 -- नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं, इसको लेकर शहर के तमाम मंदिरों में श्रद्धालओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां कराई जा रही हैं। लालबाग स्थित माता काली मंदिर में शनिवार सुबह से मंदिर की साफ सफाई और माता को संवारने का काम चला। वहीं दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके भी इंतजाम किए गए। इसके साथ ही शहर के तमाम मंदिरों पर नवरात्र को लेकर तरह तरह से तैयारियां की गई है। त्योहार को लेकर जहां मंदिरों की साफ सफाई और सजावट कराई गई ,वहीं पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हर मंदिर के आसपास पुलिस की व्यवस्था की है। जिससे हर भक्त आराम से दर्शन कर ले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.