गंगापार, मार्च 30 -- नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के देवी मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई तथा विधि विधान से मां की आरती व पूजा अर्चना से नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया गया। भक्तों ने गंगा स्नान कर नियमपूर्वक कलश स्थापना किया तथा व्रत रखकर मां की आराधना किया। करमा के प्राचीन करमाइन देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया गया तथा भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जहां भक्तों ने मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मां को धूप, दीप, पुष्प, नारियल, चुनरी अर्पित कर उनका आशीष प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी नंदू गिरि ने बताया कि नवरात्र तक प्रतिदिन मां के श्रृंगार, पूजन के साथ भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहेंगे। शहीद चौराहा स्थित काली मंदिर, दानपुर में दुर्गा मंदिर, पंडितपुर के हनुमान मंदिर, बलापुर के संकटमोचन मंदिर, देवरी के देवरेश्वर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.