नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मां नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों के साथ ही शहर और आसपास के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की। मां नयना देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी गौरव जोशी ने विधि विधान से पाठकर प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने बताया कि सभी को दर्शन कराया गया। देर शाम तक 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.