मुजफ्फर नगर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरनगर। नवरात्र के दूसरे दिन शहर के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करते हुए भोग लगाया और उनका गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों ने प्रसाद चढाया। मां दुर्गा की नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी है। ब्रह्मचारिणी अर्थात तप की चारिणी, तप का आचरण करने वाली। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण अभ्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। इनक दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाये हाथ में कमण्डल रहता है। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। इस दिन साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होता है। इस चक्त्र में स्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है। इनकी कृपा पाने के लिए भक्तजन इनकी उपासना व व्रत करते हैं। घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.