गंगापार, अप्रैल 2 -- नवरात्र में चौथे दिन मां दुर्गा की उपासना स्कंदमाता के रुप में की गई। क्षेत्र के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। घरों में पाठ, पूजा व माँ की विशेष अर्चना जारी है। पूरा क्षेत्र देवी के भक्ति में सराबोर है। नवरात्र के चौथे दिन मांडा क्षेत्र के मांडा खास स्थित राजमहल मांडा की कुलदेवी माँ मांडवी देवी धाम, मांडा खास स्थित सातों बहनों की मेढ़ुली महारानी, भारतगंज कस्बे के मंगलवारी बाजार स्थित बुड्ढी मैया मंदिर, गरेथा स्थित बाराही मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। मांडा खास काली माँ चौराहे पर मां काली का विशेष पूजन, अर्चन भी विधिवत जारी है। मंदिरों के अलावा घरों में भी कलश स्थापना के बाद नवरात्र तक व्रत, पाठ और पूजन का क्रम जारी है। पूरा क्षेत्र भक्तिपूर्ण भाव में है। नवरात्र के चलते फलों के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.