हरिद्वार, सितम्बर 26 -- - भक्तों ने सुबह-शाम की विशेष आरतियों में मां के जयकारे लगाए हरिद्वार, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी भक्तों ने कूष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में देवी का गुणगान कर आशीर्वाद लिया। सुबह और शाम होने वाली विशेष आरती में पहुंचे भक्तों ने माता के जयकारे लगाए। शारदीय नवरात्र में आस्था के साथ भक्त देवी पूजन में लीन हैं। दुर्गा मंदिरों में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिन घरों में देवी पाठ हो रहे हैं, वहां देवी को श्रृंगार, फल, मिष्ठान, नैवेद्य आदि अर्पण कर पूजन किया गया। इसके बाद दिनभर भक्त देवी की आराधना करते रहे। शुक्रवार को पांचवें दिन मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा स्वरूप का पूजन हुआ। देवी मंदिरों में सुबह और शाम विशेष आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है। आरती के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.