बलिया, सितम्बर 27 -- बलिया। ब्याहूत जायसवाल कलवार महासभा महिला इकाई की ओर से शनिवार को शहर के आदित्य राम जानकी मंदिर में माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी सदस्यों और बच्चों ने मातारानी का भजन-कीर्तन किया। इसके बाद प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित डांडिया में महिलाओं में जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में महिलाओं के डांडिया और भक्ति भजनों पर नृत्य ने सबको विभोर कर दिया। इस मौके पर गीता, नीलम, नेहा, सावन, प्रीति, कल्पना, संगीता, स्नेहा, विजय बहादुर, अरविन्द, सर्वदमन जायसवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.