फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद। नवरात्र रविवार शुरू हो रहे हैं और ईद-उल-फितर भी रविवार को है। इससे शनिवार को शहर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। लोग फल, सूखे मेवे, पूजा सामग्री और कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। इससे बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे। रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इससे श्रद्धालु बाजारों में फूल, पूजा सामग्री, कुट्टू आटा, केले के चिप्स, चौलाई के लडडू की खरीदारी करते हुए दिखे। इससे बाजारों में किराने की दुकानों पर ज्यादा भीड़ रही। वहीं लोगों ने फलों और पेठे की मिठाई की भी खरीदारी की। व्यापारियों ने मांग बढ़ने पर पेठे की मिठाई का भी स्टॉक कर लिया है। यही नहीं काफी ऐसे भी लोग थे, जो मेवों की खरीदारी में जुटे हुए थे। उधर, ईद-उल-फितर के मद्देनर भी बाजारों में ज्यादा खरीदारी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.