प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए देवी धामों में भक्तों की कतार लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा व फल आदि अर्पित कर भक्तों ने पूरे विधि-विधान से मां का पूजन किया। देवी धामों में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चला। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। बलीपुर दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी आलोक मिश्र के अनुसार ब्रह्मचारिणी माता सौभाग्य और संयम प्रदान करने वाली हैं। नवरात्र में मां देवी को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से सभी रूके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा जीवन से हर तरह की परेशानियां भी खत्म होती हैं। सोमवार को शहर के बेल्हादेवी धाम, रानीगंज के मान बाराही, कटरा मेदनीगंज के शीतला धाम, अंत...