अमरोहा, मार्च 30 -- हसनपुर। चैत्र नवरात्र प्रारंभ होने से पूर्व भक्तों ने शनिवार को नगर के मां चामुंडा मंदिर पर माता रानी को नए वस्त्र धारण कराए। मंदिर की साफ-सफाई कर सजावट की गई। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने मंदिर के बाहर साफ-सफाई करने के साथ ही चूना डलवाने का निर्देश दिया। चैत्र नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। मां चामुंडा मंदिर के पुजारी पंडित सोमनाथ शर्मा ने बताया कि जब भी नवरात्र की शुरुआत रविवार से होती है तो तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देती हैं। इस दौरान प्रतिमा अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, हितांशी अग्रवाल, हर्षिका अग्रवाल, युवराज अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, मनीषा रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, पूजन रस्तोगी, ईशा रस्तोगी, सरिता रस्तोगी, आरती यादव, गीता यादव, मंजुला शर्मा, महिका शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.