फरीदाबाद, मार्च 28 -- बल्लभगढ़। नवरात्र की पूजा 30 मार्च शुरू हो रही हैं। शहर के सभी बाजारों में प्रतिमा-मूर्ति, पूजा साम्रगी सहित व्रत के सामान से दुकानें सज चुकी है और ग्राहक पूजा के सामान की खरीदारी करने में जुट गया है। इतना जरूर है कि इस पूजा की साम्रगी और व्रत की खाद्ध साम्रगी में पिछले साल के मुकाबले तेजी है। खासकर पूजा की साम्रगी नारियल, पान का पत्ता, सुपारी, चुन्नी, कलावा सहित सिगाड़े का आटा, किशमिश व बादाम, खजूर व देशी घी काफी महंगा हो चुका है। बहराल, सभी में करीब 20 से 50 प्रतिशत की तेजी है। इसके अलावा इस बार पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले पीतल और तांबे के दिये-बर्तनों आदि की कीमतों में भी काफी उछाल आया है। इस कारण लोगों को इस बार में पूजन करना काफी महंगा होगा। बल्लभगढ़ के बाजारों में पीतल की ओमजोत 300 से 750 रुपये तक बिक रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.