रामगढ़, मार्च 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना से सटे सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में कई वर्षों से चैती दुर्गा पूजा होती है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। प्रत्येक दिन विधिवत एक देवी का पूजन किया जाता है। हर देवी के स्वरूप में अलग-अलग प्रकार की शक्ति समाहित है। चैती दुर्गा पूजा को बासंती दुर्गा पूजा भी कहते हैं। इसकी जानकारी देते हुए श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मनोज मिश्र ने बताया है कि मंदिर आने जाने के मार्ग में सालों भर मांस मछली की बिक्री होती है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालु को परेशानी होती है। उन्होंने नवरात्रि के दौरान मांस की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रि 8 दिन की होगी। प्रतिमा विसर्जन 7 अप्रैल को होगा। प्रतिपदा 30 मार्च को मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.