पन्ना, अक्टूबर 1 -- पन्ना में एक नवरात्रि पर एक किसान की किस्मत रातों रात बदल गई। बताया जाता है कि गुजार गांव पंचायत राहुनिया निवासी 67 साल के गोविंद सिंह आदिवासी सोमवार की सुबह मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इस बीच 4.4 कैरेट का हीरा मिल गया। हीरे की कीमत बाजार में 20 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह सुबह माता की माड़िया मंदिर में दर्शन करने निकले थे। मंदिर मार्ग पर पड़ी ग्रेवल (चाल) में अचानक उनकी नजर चमचमाते पत्थर पर पड़ी। पत्थर की चमक देखते ही उन्हें शक हुआ और उन्होंने उसे उठा लिया। घर पहुंचकर जब परिजनों को दिखाया गया तो सभी हैरान रह गए। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.