लखनऊ, मार्च 17 -- - ग्राम्य विकास और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने दिए आदेश लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को सोमवार को आदेश दिए हैं कि नवरात्रि में कम से कम 9 उद्यमिता केंद्र (इनक्यूबेशन सेंटर) शुरू किए जाएं। उन्होंने आदेश दिए हैं कि इस संबंध में सभी तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को समय से विभागों का बजट इस्तेमाल करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वेक्षण 31 मार्च तक पूरा करवाने के भी निर्देश दिए हैं। वह अपने सरकारी आवास पर ग्राम्य विकास और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग को आवंटित बजट का शत प्रतिशत इस्तेमाल हो। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.