लखनऊ, सितम्बर 18 -- नवरात्रि पर्व पर परिवहन निगम के बेड़े में 200 नई एसी बसें शामिल होंगी। जल्दी ही ये बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इससे यात्रियों को लम्बी दूरी तय करने में काफी मदद मिलेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि ये सभी बसें आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें 2x2 रीक्लाइन सीटें हैं। विभाग का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक 5000 से अधिक बसें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.