चम्पावत, मार्च 29 -- टनकपुर, संवाददाता। मां पूर्णागिरि मंदिर को नवरात्र के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को पहले नवरात्र के दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रविवार से नवरात्र का शुभारंभ होगा। पूरे नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आएंगे। इसके मद्देनजर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति ने कहा कि पूरे नवरात्र में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के माता के दर्शनों को पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। पहले नवरात्र में प्राचीन धूनी स्थल में 108 बाती की अखंड ज्योति जलाई जाएगी। वहीं, मेले को लेकर पुलिस भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.