औरंगाबाद, सितम्बर 27 -- अंबा, संवाद सूत्र। शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। अंबा के सतबहिनी मंदिर, देवी मंदिर, चपरा के पंचदेव धाम और कुटुंबा देवी मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों पर मां स्कंदमाता को कमल पुष्प अर्पित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। धार्मिक मान्यता है कि मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। उनका स्वरूप सिंह पर सवार, कमल के आसन पर विराजमान और गोद में बालरूप कार्तिकेय के साथ अत्यंत दिव्य माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, मां की आराधना से संतान सुख, बुद्धि का विकास और बुध दोषों का निवारण होता है। पंचमी तिथि पर पीले या सफेद वस्त्र धारण कर, केल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.