गिरडीह, सितम्बर 27 -- राजधनवार। आदर्श कॉलेज राजधनवार में नवरात्र, अंक नौ एवं दुर्गा बीज का बहुयामी विश्लेषण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा अंक 9 का मानव जीवन में बड़ा महत्त्व है। हम अंक 9 से पूरी तरह घिरे हुए हैं। हम नौ ग्रह की पूजा करते हैं। नवरत्न का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है। नौ माह तक गर्भावस्था का समय है। नवरात्रि का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्त्व है। प्राचार्य ने मां दुर्गा के नव रुपों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की उत्पति, उनके स्वरुपों का विश्लेषण और मानव मस्तिष्क पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। युग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.