नई दिल्ली, मई 2 -- नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में बाजार खुलते ही तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। मल्टीबैगर रेल कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक उछलकर 326.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल मार्च 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है। जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में रेलटेल कॉरपोरेशन का मुनाफा 46.3 पर्सेंट बढ़कर 113.4 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 77.53 करोड़ रुपये था। 57% बढ़ा है रेलटेल का रेवेन्यूजनवरी-मार्च 2025 तिमाही में रेलटेल कॉरपोरेशन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 57 पर्सेंट बढ़कर 1308.28 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 832.7 करोड़ रुपये था। रेलटेल कॉरपोरेशन को 30 अगस्त 2024 को नवरत्न का दर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.