दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा। शहर के पंडासराय में रविवार को 'समन्वय सम्मान समारोह 2025' का आयोजन किया गया। इसमें नवरंग दुर्गा पूजा समिति को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दरभंगा राज परिवार के कुमार कपिलेश्वर सिंह, जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, महासचिव सुनील राय, कार्यकारी महासचिव मुकेश महासेठ, कोषाध्यक्ष निखिल, सचिव राकेश कुमार दास, धर्म कुमार, अमित शर्मा, उपाध्यक्ष मुन्ना ठाकुर आदि ने मंत्रोच्चार के साथ की। मुख्य अतिथि कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि संगठित हिन्दू, समर्थ भारत केवल नारा नहीं, अपितु हम सभी के जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। पुरस्कार केवल विजय का प्रतीक नहीं होता, बल्कि यह उस निष्ठा, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है जो आपने अपनी पूजा व्यवस्था में दिखाया है। मैं आशा करता हूं कि भविष्य ...