लखनऊ, मार्च 3 -- लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की शुरुआत जुंबा प्रशिक्षण के साथ हुई। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग, मिशन शक्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जुंबा ट्रेनर अविंदर लिखारी ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर भारतीय खेल प्राधिकरण से आए शैलेंद्र ने छात्राओं को फिटनेस ऐप की जानकारी दी। बताया कि इस फिटनेस ऐप के जरिए तीन महीने में आप अपने फिटनेस से जुड़ी जानकारी प्राप्त करके स्वयं, परिवार और अपने पड़ोसियों को फिट रहने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को फिट रहने के लिए फिट इंडिया शपथ दिलाई। बताया कि छात्राएं फिट रहने के लिए स्वस्थ भोजन ग्रहण करें। फास्ट फू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.