हाथरस, नवम्बर 28 -- नवम्बर माह में चौदह सौ वाहन स्वामियों पर चालान का बोझ, 80 हुए बंद -(A) नवम्बर माह में चौदह सौ वाहन स्वामियों पर चालान का बोझ, 80 हुए बंद जिले में यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार चलाया जा रहा अभियान वाहन स्वामियों को रास नहीं आ रही सीट बेल्ट व हेलमेट, कैसे रुके दुर्घटना हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। जिले में यातायात नियमों का पालन न करने वाले चौदह सौ वाहन स्वामियों की जेब पर चालान का आर्थिक बोझ पड़ा है। जिले में यातायात नियमों को लेकर लगातार चलाए जा रहे अभियान में 80 वाहनों को ओवर लोडिंग व डग्गेमारी में बंद किया गया है। इसके बाद भी वाहन स्वामियों को सीट बेल्ट व हेलमेट रास नहीं आ रहा है। जिले में वाहन स्वामी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण आए दिन जिले की सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाथरस जिले के एआरट...