काशीपुर, अप्रैल 6 -- काशीपुर संवाददाता। चैत्र नवरात्र की नवमी पर मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं खोखरा देवी मार्ग पर भी कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी पर ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन हो सके। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं की टोली को कुछ-कुछ समय के अंतराल पर दर्शन करने के लिए भेजा गया। नवमी के दिन लगभग 70 से 80 हजार लोगों ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया मां बाल सुंदरी देवी 11 अप्रैल की अर्द्धरात्रि तक अपने श्रद्धालुओं को दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.