विकासनगर, अक्टूबर 1 -- शारदीय नवरात्र की नवमी पर बुधवार को नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद श्रद्धालुओं ने घरों से लेकर मंदिरों और घरों में कन्या पूजन किया गया। लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से ही घरों में कन्या पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। कन्याओं के पैर धोकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें टीका लगाकर उनकी आरती उतारी गई और प्रसाद दिया गया। इसके बाद कन्याओं को दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेते हुए सौभाग्य की कामना की गई। -- मंदिरों में भी हुआ कन्या पूजन पछुवादून के मंदिरों में भी कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल रोड स्थित काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर भोजावाला के साथ दुर्गा मंदिर डाकपत्थर रोड, प्राचीन गणेश मंदिर में भी कन्या पूजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने देवी दर्श...