मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- रविवार सुबह से ही मां भगवती के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर भक्तों ने कन्या-बरुए जिमाए। विधि-विधान से पूजन कर खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र पूर्ण हो गए। सुबह से ही माता के भवनों में भीड़ उमड़ी रही, काली माता मंदिर में बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ नियंत्रित की गई। शाम को यहां सैलाब उमड़ा रहा। महिला और पुरुषों को अलग-अलग रास्तों से मंदिर में प्रवेश कराया गया। इसके बाद भी मां के भवन से पहले सात स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को रोकना पड़ा। अन्य मंदिरों में भी दिनभर माता के भजन कीर्तन और हवन होते रहे। प्राचीन सिद्धपीठ नौ देवी काली माता मंदिर के महंत राम गिरि ने बताया भीड़ के कारण मंदिर सुबह कुछ समय पहले खोलना पड़ा। दोपहर में भी दो बजे बंद किया गया। शाम को 4 बजे दोबारा खोल दिया गया। श्रद्धालुओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.