चतरा, जनवरी 10 -- इटखोरी प्रतिनिधि भाजपा के नवमनोनित जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके पूर्व कृषि फार्म हाउस से गाजे-बाजे के साथ अपने समर्थकों के साथ निकले और मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में काफिला मण्डल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में साथ थे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल माला से लाद दिया। जिला अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भद्रकाली में पूजा अर्चना करने के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, कोटेश्वर नाथ मंदिर, पंचमुखी जी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.