नोएडा, नवम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी कॉलेज में जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए नवागंतुक समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के चेयरमैन एचएस बंसल तथा समूह निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में नृत्य, गायन, रैंप वॉक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन कर उन्हें सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...