वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। सुंदरपुर स्थित धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में डीएलएड की नव प्रवेशित छात्राओं के लिए मंगलवार को दीक्षांरभ कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू शिक्षा संकाय के डॉ. विनोद कुमार सिंह ने छात्राओं से कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व सिर्फ ज्ञान का प्रभाव दिखाने के लिए नहीं होता है बल्कि वह अपने वैयक्तिक सोच से समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। संस्था की चेयरपर्सन अंजू जायसवाल ने कहा कि अध्यापक में ही वह गुण है जो अपने आचरण एवं ज्ञान से समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास करता है। संचालन डॉ. प्रवीण पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन सुनील जायसवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...