धनबाद, जनवरी 7 -- महुदा, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीहा में मंगलवार को नवपदस्थापित शिक्षक दिलीप कुमार पात्रा, शिक्षिका बेला कुमारी एवं उषा कुमारी का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। मुखिया प्रतिनिधि सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बाघमारा अंचल के सचिव रामेश्वर महतो तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक किशोर कुमार दुबे ने स्वागत किया। मौके पर रजनी गोस्वामी, रीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष लक्ष्मण रवानी, संयोजिका गीता देवी, बबलू चित्रकार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...