छपरा, जुलाई 21 -- छात्रों-शिक्षकों ने किया स्वागत शिक्षकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, पूजा अर्चना के बाद संभाला पदभार छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पावन सोमवारी के दिन जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों ने अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में योगदान दिया। शिवभक्त शिक्षकों ने पहले बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर नई जिम्मेदारियों को निभाने के संकल्प के साथ विद्यालय पहुंचे।विद्यालयों में नवपदस्थापित प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों का शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्वागत किया। कहीं फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन हुआ, तो कहीं बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि शिक्षा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.