औरंगाबाद, जुलाई 19 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर के नवपदस्थापित डीसीएलआर प्रणव कुमार ने शुक्रवार को प्रभार ग्रहण कर लिया। एसडीओ अमित राजन ने उन्हें डीसीएलआर का प्रभार सौंपा। एसडीओ ही भूमि उपसमाहर्ता के प्रभार में थे। पूर्व डीसीएलआर दीपशिखा करीब आठ-नौ महीने से अवकाश में थी। बताया जाता है कि वे नवंबर महीने से भी अवकाश में थीं। उनके अवकाश में रहने के कारण भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय से संबंधित कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। पिछले दिनों सरकार द्वारा प्रणव कुमार का तबादला नालंदा के वरीय उपसमाहर्ता पद से दाउदनगर के भूमि उप समाहर्ता पद पर किया गया है जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को प्रभार ग्रहण कर लिया। मौके पर अनुमंडल कार्यालय के नाजिर अजय कुमार सिन्हा, विधि विशेषज्ञ दिवाकर कुमार तिवारी समेत अनुमंडल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.