नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे सरकार ने बुधवार को स्वीकार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही प्रसार भारती के नए चेयरमैन की नियुक्ति होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सहगल का इस्तीफा स्वीकार करने का आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार उन्होंने 2 दिसंबर को इस्तीफा सौंपा था। पूर्व नौकरशाह सहगल को 16 मार्च 2024 को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। सहगल 1988 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जुलाई 2023 में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रसार भारती के चेयरमैन की नियुक्ति तीन साल के लिए होती है। ऐसे में समय से पूर्व उनके इस्तीफे को लेकर कयासबाजी भी चल रही है। बहरहाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.