प्रयागराज, जनवरी 21 -- प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को बुधवार को श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष राम कैलाश यादव और वर्तमान महामंत्री रवि कांत एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार ने संगठन कक्ष में माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। अध्यक्ष ध्रुव नारायण, महामंत्री अनिल कुमार रजक, उपाध्यक्ष रामगोपाल एवं फैजान अहमद, संयुक्त मंत्री कृष्णराम मिश्रा, गणेश रावत, कौशल कुमार एवं कोषाध्यक्ष अल्पनारायण सिंह,धीरेन्द्र सिंह, सलिल दीक्षित, पूजा टण्डन, योगेश कुमार गौतम, चंदन सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, सुष्मिता सिंह, अमित श्रीवास्तव, रितेश चंचल, अरविंद कुमार व उमेश पाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राम सुमेर एवं कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश उपस्थिति रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...