दरभंगा, नवम्बर 17 -- मनीगाछी। दरभंगा ग्रामीण के नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल के विधायक चुने जाने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसके लिए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रखंड के चकवसावन निवासी योगेन्द्र यादव, रघुवीर यादव, दिनेश यादव, शिव कुमार यादव, बीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, कविता कुमारी, रंजू कुमारी, जयनगर के फूल कुमार यादव, मनोज यादव, राजेश यादव, ललन कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने ईश्वर मंडल को बधाई देते हुए इसके लिए संजय झा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...