हापुड़, जनवरी 10 -- बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात कर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने को हरसंभव सहयोग के साथ ही अनावश्यक हड़तालों से बचने का भरोसा भी दिया। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के वार्षिक चुनाव में रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने शनिवार को सचिव जितेंद्र यादव समेत अन्य कई पदाधिकारियों के साथ एसडीएम श्रीराम सिंह से मुलाकात की। जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र चौहान और सचिव जितेंद्र यादव ने लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने को हरसंभव सहयोग के साथ ही अनावश्यक हड़तालों से बचने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने वकीलों के चैंबर्स के लिए तहसील परिसर में उपयुक्त स्थान मुहैया कराने की मांग भी उठाई। एसडीएम ने बार के साथ सामंजस्य बैठाने के साथ ही सभी मुद्दों को वार्ता के माध्यम ...