धनबाद, दिसम्बर 18 -- महुदा, प्रतिनिधि। पहाड़ी शिव मंदिर ऊपर देवघरा के प्रांगण में बुधवार को झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज के केंद्रीय समिति की ओर से समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक कार्तिक रवानी व चंद्रवंशी समाज के जिला उपाध्यक्ष महेश्वर रवानी, जिला सचिव रंगलाल रवानी, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप रवानी, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष सुनील रवानी सहित समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मौके पर झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार रवानी ने कहा कि समाज की दशा व दिशा में बदलाव लाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। मौके पर पूर्व मुखिया ललिता देवी, तुलसी प्रसाद रवानी, परशुराम रवानी, रामचंद्र रवानी, लाल बाबू रवानी, संतोष रवानी, त्रिलोचन रवानी सहित चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.