लातेहार, जनवरी 9 -- लातेहार। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष के चयन के लिए बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे रघुराज पांडेय ने बंसी यादव के नाम की घोषणा की। नाम की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष बंसी यादव को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक प्रकाश राम भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी कोई पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जवाबदेही होती है, जिसे सभी को मिलकर निभाना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही असली मालिक होते हैं और संगठन को साथ लेकर चलना ही सफलता की कुंजी है। नवनिर्वाचित ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.